आस्था

बहरागोड़ा प्रखंड के कई गांवों में धूमधाम से मना स्नान पूर्णिमा महोत्सव, गजानन वेश में भगवान ने दिए दर्शन

भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बहरागोड़ा प्रखंड के कई गांवों में धूमधाम से मना स्नान पूर्णिमा महोत्सव, गजानन वेश में भगवान ने दिए दर्शन

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के  खामार, लाऊडोंका, मानुषमुड़िया, पांचरूलिया और पारुलिया,मौदा व बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर समेत कई गांवों में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सोमवार को देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर पुजारी तपन त्रिपाठी व सौरभ मिश्रा के सानिध्य में सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसके बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया. वर्ष में केवल एक बार होने वाले इस विशेष जन-दर्शन के दौरान भक्तों ने भगवान को सुगंधित पुष्प, तुलसी पत्र, चंदन और सुवासित तेल का लेपन कर पवित्र सुगंधित जल से भावपूर्ण स्नान कराया. शाम को भगवान के अलौकिक 'गजानन वेश' (हाथी रूप) का दर्शन करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस पूरे भव्य धार्मिक अनुष्ठान को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में तपन साहू, असीस मिश्रा, अनिल साहू, पागलु साहू, तरुण साहू, सुजीत गिरी, नीलेश दास और अर्जुन महंती आदि ने अत्यंत सराहनीय व अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: धुर्वा जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज, आज देव स्नान यात्रा के साथ होगा महोत्सव का आगाज

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा