एसआईआर के तहत मैपिंग कार्य के लिए बूथों पर लगा विशेष कैंप, लोगों से समय पर सत्यापन कराने की अपील

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
एसआईआर के तहत मैपिंग कार्य के लिए बूथों पर लगा विशेष कैंप, लोगों से समय पर सत्यापन कराने की अपील

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग कार्य को लेकर बुधवार को भरनो प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया.कैंप में संबंधित बूथों के बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे रहे.भरनो मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल के बूथ संख्या 140 एवं 141 में आयोजित कैंप के दौरान बीएलओ शांति कुजूर ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार बीते 23 मई को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची बूथों पर चस्पा की गई थी.उन मतदाताओं की पहचान एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष कैंप लगाया गया है,ताकि संबंधित मतदाता कैंप में पहुंचकर अपना मैपिंग कार्य पूरा करा सकें.उन्होंने कहा कि जागरूकता के बावजूद कैंप में अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंच रहे हैं.

बहुत कम मतदाता अपने दस्तावेजों के साथ मैपिंग कराने आ रहे हैं,जबकि यह प्रक्रिया मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है.उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनका नाम अनमैप्ड मतदाताओं की सूची में शामिल है,वे निर्धारित समय के भीतर बूथ पर पहुंचकर अपना सत्यापन अवश्य करा लें,ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

बीएलओ ने कहा कि कई बार निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने के बाद मतदाता नाम हटने की शिकायत करते हैं.इसलिए सभी संबंधित मतदाताओं को स्वयं आगे आकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ मैपिंग कार्य पूरा कर लेना चाहिए.अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें आम लोगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है.कैंप को सफल बनाने में सुपरवाइजर ब्रजेश कुमार,बीएलओ शांति कुजूर,सुनीता बेक सहित संबंधित बूथों के सभी सुपरवाइजर एवं बीएलओ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, भीषण गर्मी में जनता बेहाल, 24 घंटे में 10 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, पढ़ाई-कारोबार पर असर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा