सार्वजनिक सूचना

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में चौपारण पंचायत के सभी मतदाताओं के लिए विशेष सूचना जारी

'क्या करना है' और 'क्या नहीं करना है' की दी गई जानकारी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में चौपारण पंचायत के सभी मतदाताओं के लिए विशेष सूचना जारी

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क:  चौपारण पंचायत के सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की गई है.

SIR क्यों जरूरी है?  
कई लोगों को समझ नहीं आ रहा कि SIR क्या है. इसलिए जरूरी बातें ध्यान दें:

1. वोट का अधिकार: चुनाव में वोट डालकर ही हम अपना उम्मीदवार जिताते हैं. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहा तो आप वोट नहीं दे पाएंगे.
2. अन्य जरूरी दस्तावेज: वोटर लिस्ट में नाम नहीं रहने पर आने वाले समय में आधार कार्ड, पैन कार्ड नहीं बनेगा और राशन कार्ड से भी नाम हट सकता है. 
3. भविष्य में दिक्कत: फॉर्म नहीं भरने पर आगे चलकर आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

क्या करना है?
- जिन लोगों को फॉर्म नहीं मिला है वे अपना वोटर आईडी लेकर पंचायत भवन आ जाएं. वहां आपको पूरी जानकारी देकर फॉर्म भरवाया जाएगा.
- जो लोग बाहर रहते हैं उनके लिए भी व्यवस्था है. आप बाहर से ही फॉर्म भरवा सकते हैं. इसके लिए किसी के माध्यम से फॉर्म रिसीव करवाकर, फोटो, आधार और मोबाइल नंबर दे दें. बाकी फॉर्म BLO खुद भर देंगे.

किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह से संपर्क करें.

इसलिए सभी से अनुरोध है कि समय रहते SIR का फॉर्म जरूर भरें ताकि आगे कोई परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक घायल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा