खेलकूद

खेल से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में बोले सुलभ नेल्सन डुंगडुंग

संत अर्नोल्ड्स उच्च विद्यालय, तुरबुंगा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

By Pramod Kumar
खेल से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में बोले सुलभ नेल्सन डुंगडुंग

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: संत अर्नोल्ड्स उच्च विद्यालय, तुरबुंगा में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में संत पीयूष उच्च विद्यालय, रामपुर की टीम ने संत अर्नोल्ड्स उच्च विद्यालय, तुरबुंगा को 4-0से हराकर खिताब अपने नाम किया.

मुख्य अतिथि सिमडेगा जिला कांग्रेस सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारती हैं.

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बालिकाओं में खेल भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है. इस दौरान नौ टीमों ने भाग लिया. मौके पर खूंटी सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाडी, प्रधानाध्यापक फादर अनसेलेम केरकेट्टा सहित कई गणमान्य लोग व शिक्षक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ एनके और पिपरवार ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश, पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा