न्यूज़11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: झारखंड सरकार की डिजिटल पंचायत परियोजना के क्रियान्वयन का जायजा लेने शनिवार को राज्य स्तरीय टीम ने कुड़ू पंचायत का औचक निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व परियोजना प्रमुख अनुपम उपाध्याय ने किया. निरीक्षण के दौरान ई-ग्राम स्वराज के पंचायत गेटवे मॉड्यूल, ज्ञान केंद्र पुस्तकालय तथा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के निर्माण एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. टीम ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता, नागरिक सहभागिता और परियोजना के जमीनी प्रभाव का आकलन किया. टीम ने पंचायत में डिजिटल सशक्तिकरण एवं पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए सेवाओं के विस्तार और बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर राज्य परियोजना प्रबंधक विनय कुमार, जिला प्रबंधक सुधीर कुमार, कामेश्वर प्रमाणिक, मुखिया सुषमा देवी, पंचायत सचिव, जीबीपीसी नेहा कुमारी, प्रज्ञा केंद्र संचालक विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
डिजिटल पंचायत परियोजना का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा