State Vice President Rakesh Prasad wrote a letter

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र, जांच कर उचित कार्रवाई की मांग

झारखंड भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर 30 जून से प्रारम्भ विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) में BLO द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला में मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैला का इस्तेमाल करने एवं जग

By Vaibhaw Vikram
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र, जांच कर उचित कार्रवाई की मांग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर 30 जून से प्रारम्भ विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) में BLO द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला में मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैला का इस्तेमाल करने एवं जगन्नाथपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या-176 पर कई मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर होने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. भाजपा ने आयोग से इन दोनों मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सह विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के प्रदेश संयोजक द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी - सह-सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग को दो अलग अलग पत्र लिखा गया है. 

प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से लिखा है कि 30 जून से प्रारम्भ हुए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) में BLO द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला में राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैला का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत संवैधानिक संस्था है, जो बिलकुल निष्पक्ष रुप से काम करती है. यह मामला अति गम्भीर है. उन्होंने इस मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर यथोचित कार्रवाई की मांग की है.

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ने जगन्नाथपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र सं.-176 पर कई मतदाताओं का नाम एक ही बूथ पर एक से अधिक स्थानों पर होने की सूचना भी निर्वाचन आयोग को लिखित रूप से दी है. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इनका मतदाता पहचान पत्र दो है और इनका इपिक नम्बर भी दो है, जो नियम संगत नहीं है. इस मामले ने आयोग से गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.  भाजपा के द्वारा शिकायत पत्र में इससे जुड़े प्रमाण को भी संलग्न किया गया है.

यह भी पढ़ें: चूटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा