JPSC परीक्षा

प्रेस क्लब में छात्र नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, JPSC परीक्षा में 'खेला' का आरोप, छात्रों ने CBI जांच की उठाई मांग

प्रेस क्लब में JPSC और JSSC से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.

By News11 Bharat
प्रेस क्लब में छात्र नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, JPSC परीक्षा में 'खेला' का आरोप, छात्रों ने CBI जांच की उठाई मांग

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची के प्रेस क्लब में आज सोमवार को JPSC और JSSC से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. छात्र नेता कुणाल प्रताप सिंह, श्वेता प्रधान और प्रकाश पोद्दार ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिन छात्रों के OMR शीट में कम अंक आते हैं, वो भी JPSC मुख्य परीक्षा में पास हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि यह भला कैसे संभव है कि जो 17-18 नंबर लाता हो, वह परीक्षा में सफल हो जाये.  इसका सीधा मतलब है कि ओएमआर शीट में खेला हुआ है

छात्र नेताओं ने कहा कि अभय तिवारी की गिरफ़्तारी के बाद यह बात सामने आई कि वह JSSC की सभी परीक्षाओं में सफल हो जाते है, और ये इसलिए संभव है क्योंकि वह TDPL के कर्मी हैं. एजेंसी के द्वारा यहां के आदिवासी-मूलवासियों का हक मरा जा रहा है.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान छात्रों ने सरकार से मांग की कि यह जांच केवल 14वीं JPSC परीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि एजेंसी के द्वारा जितनी भी परीक्षाएं करायी गई है, सभी की जाँच हो. इस पूरे मामले की  सीबीआई से जांच करायी जाये. 

इसे भी पढ़ें: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी बबलू को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा