नशा मुक्ति जागरूकता रैली

बहरागोड़ा में कौशल विकास केंद्र के छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित निर्माण सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षण केंद्र से नशा मुक्ति के समर्थन में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई.

By Ark Sahuliyar
बहरागोड़ा में कौशल विकास केंद्र के छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

न्यूज11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
सोमवार को बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित निर्माण सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षण केंद्र से नशा मुक्ति के समर्थन में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई. मंदिरा सीट के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया.रैली प्रशिक्षण केंद्र से शुरू होकर बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और पुनः प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर नशा मुक्ति और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जोरदार नारे लगाते नजर आए. रैली के माध्यम से युवाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया तथा लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की. कार्यक्रम में ट्रेनर जयंती महतो, अभिमन्यु गोंड, कौशल कुमार और सुषमा कुमारी सहित सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे. सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा