गौरव का क्षण

इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विद्यालय की प्राचार्या तराना बेगम एवं निदेशक अली अल अराफात ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

बुंडू/डेस्क:  सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू के विद्यार्थियों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड (ITO) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. विद्यालय के कक्षा II के छात्र अंकेश कुमार  ने गणित विषय में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान  प्राप्त कर टॉपर मेडल एवं ₹1,200 की नकद पुरस्कार राशि हासिल की. वहीं कक्षा 01 के सुशांत मिंज ने ड्राइंग में राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर टॉपर मेडल एवं ₹1,000 की नकद पुरस्कार राशि प्राप्त की. इसके अतिरिक्त विद्यालय के छह विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Excellence Medal प्राप्त किया. इनमें कक्षा V की  हर्षिता रानी ने विज्ञान में राज्य रैंक 21, कक्षा V की नंदिनी कुमारी ने गणित में राज्य रैंक 15, कक्षा V के आर्यन प्रामाणिक ने ड्राइंग में राज्य रैंक 20, कक्षा IV के नैतिक कुमार महतो ने विज्ञान में राज्य रैंक 17, कक्षा VII के अनुज राणा ने सामान्य ज्ञान में राज्य रैंक 19 तथा कक्षा V के आर्य कुमार दास ने सामाजिक विज्ञान में राज्य रैंक 22 प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया.

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या तराना बेगम एवं निदेशक अली अल अराफात ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं निरंतर अभ्यास के साथ-साथ शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता, आत्मविश्वास, तार्किक सोच और प्रतिभा को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा.

सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू परिवार ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा