उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के करीबी सुबोध राय गिरफ्तार, बॉटलिंग प्लांट भी हुई सील

रांची के ओरमांझी में पुलिस और उत्पाद विभाग की सयुक्त छापेमारी की थी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के करीबी सुबोध राय गिरफ्तार, बॉटलिंग प्लांट भी हुई सील

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के करीबी सुबोध राय को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही सुबोध राय की बॉटलिंग प्लांट को भी सील कर दिया गया है. ओरमांझी स्थित तरंगनी बॉटलर्स के ठिकाने पर छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गयी है. रांची के ओरमांझी में पुलिस और उत्पाद विभाग की सयुक्त छापेमारी की थी. 

सुबोध राय, मैनेजर और एक ट्रक ड्राइवर को भी जेल भेजा गया है. सुबोध राय की बॉटलिंग कंपनी को मात्र दो तरह के शराब बनाने लाइसेंस था, जबकि उनके द्वारा अवैध रूप से दूसरे अन्य ब्रांड की शराब बनाकर सप्लाई की जा रही थी. छापेमारी के दौरान लीकर फैक्ट्री के अंदर गोदाम में  छिपाकर 70 पेटी अवैध शराब रखी मिली थी. जिसपर 'सेल ओनली इन यूपी' और 'सेल ओनली इन दिल्ली' का लगा था. बता दें कि संयुक्त टीमों द्वारा मंगलवार रात छापेमारी की गई थी. ओरमांझी में तरंगनी बॉटलर्स के ठिकाने पर अनियमितता के आरोप पर कारवाई की गई थी.

यह भी पढ़ें: पुलिस के सामने किसी की हत्या होती है तो इसके जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  हैं - बाबूलाल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा