सिकिदिरी हाइडल पावर प्रोजेक्ट में अचानक बढ़ा पानी का बहाव, कई पर्यटक फंसे... ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

By Ark Sahuliyar
सिकिदिरी हाइडल पावर प्रोजेक्ट में अचानक बढ़ा पानी का बहाव, कई पर्यटक फंसे... ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सिकिदिरी हाइडल पावर प्रोजेक्ट के कैचमेंट एरिया में मंगलवार को अचानक फाटक खोले जाने से पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे नीचे घूम रहे कई पर्यटक मुश्किल में फंस गए. अचानक बढ़े जलस्तर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि कुछ पर्यटक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए थे और बाहर निकलने में असमर्थ थे.

घटना की सूचना एक पर्यटक ने News11 Bharat को फोन कर दी और मदद की गुहार लगाई. इसके बाद चैनल की ओर से ऊर्जा विभाग के CMD श्रीनिवासन से संपर्क किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत हाइडल पावर प्रोजेक्ट के इंचार्ज को कार्रवाई करने और पानी का फ्लो नियंत्रित करने का निर्देश दिया. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. News11 ने अधिकारियों से पूछा कि इलाके में चेतावनी या अनाउंसमेंट सिस्टम क्यों नहीं लगाया गया है, जबकि बरसात के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में 5 रुपये में मिलेगा माछ-भात, मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा