Tata Steel honors doctors from TMH, Noamundi, and

टाटा स्टील द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टीएमएच नोवामुंडी और जोडा के चिकित्सकों का सम्मान

1 जुलाई, 2026: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जोडा के वैली क्लब प्रेक्षागृह में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि डीबी सुंदर रामम, उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सर्विसेज

By Vaibhaw Vikram
टाटा स्टील द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टीएमएच नोवामुंडी और जोडा के चिकित्सकों का सम्मान

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
1 जुलाई, 2026: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जोडा के वैली क्लब प्रेक्षागृह में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि डीबी सुंदर रामम, उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सर्विसेज टाटा स्टील तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष रॉ मैटेरियल्स टाटा स्टील संदीप कुमार थे.

डॉक्टर्स डे के अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने डॉक्टर विधान चन्द्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया. दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे जीवनरक्षक हैं. उनका समर्पण, विशेषकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.

कार्यक्रम में डॉक्टर विनीता सिंह जीएम मेडिकल सर्विसेज, देवाशीष जेना जीएम ओएमक्यू, डॉक्टर धीरेन्द्र कुमार सीएमओ ओएमक्यू के अलावा टाटा मेन हॉस्पिटल नोवामुंडी एवं जोड़ा के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. समारोह का शुभारंभ डॉ. उमंग भारद्वाज द्वारा सुरक्षा संकल्प से हुआ. टाटा स्टील में जुलाई माह को एथिक्स माह के रूप में मनाए जाने के अवसर पर निशिकांत सिंह ने उपस्थित जनसमूह के बीच नैतिकता की शपथ दिलाई. डॉ. ए. एस. चटर्जी ने स्वागत भाषण दिया. 

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का प्रमुख आकर्षण रहे. चिकित्सकों ने गीत, नृत्य, हास्य प्रस्तुति एवं नाट्य मंचन के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. टाटा मेन हॉस्पिटल, नोवामुंडी के चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत नाटक तथा नोवामुंडी एवं जोड़ा के डॉक्टरों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और खूब सराहना प्राप्त की.

कार्यक्रम के अंत में टाटा मेन हॉस्पिटल, जोडा के प्रभारी डॉ. तापस सारंगी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित यह समारोह चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके अमूल्य योगदान को समर्पित रहा. इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए चिकित्सकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सम्मान व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्रा की मौत, स्कूल में टीसी लेने साइकिल से निकली थी घर से
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा