शोक व्याप्त

बहरागोड़ा के पूर्णापानी स्कूल में शिक्षक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

नीलमोहन मइती विद्यालय में शिक्षक के साथ SIR डिप्टी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे, पहले से ब्लड प्रेशर की थी शिकायत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बहरागोड़ा के पूर्णापानी स्कूल में शिक्षक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा: पूर्णापानी स्कूल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय के शिक्षक नीलमोहन मइती की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.बताया जाता है कि नीलमोहन मइती विद्यालय में शिक्षक के साथ SIR डिप्टी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. उन्हें पहले से ब्लड प्रेशर की शिकायत थी. बुधवार को स्कूल में अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.शिक्षक की मौत की खबर से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया. मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: छोटू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार धराए

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.