भीषण गर्मी में भी फील्ड में डटे शिक्षक, बरवाडीह में घर-घर जाकर कर रहे जनगणना का कार्य

By Pramod Kumar
भीषण गर्मी में भी फील्ड में डटे शिक्षक, बरवाडीह में घर-घर जाकर कर रहे जनगणना का कार्य

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में शिक्षक जनगणना कार्य में पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं. बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन शिक्षक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर जनगणना एवं स्व-गणना से संबंधित जानकारी एकत्रित करने और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं.बरवाडीह के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की टीम लगातार फील्ड में पहुंचकर परिवारों की जानकारी दर्ज कर रही है.

इस दौरान लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकें.बरवाडीह शहरी क्षेत्र में कार्य कर रहीं शिक्षिका डोमिन एक्का ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जनगणना कार्य को गंभीरता से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और सही जानकारी एकत्रित कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे विकास योजनाओं की रूपरेखा तय होती है. इसलिए सभी लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के विरुद्ध लोहरदगा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा