तेतुलिया मौजा वन भूमि फर्जीवाड़ा: आरोपी इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को कोर्ट का बड़ा झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

By Ark Sahuliyar
तेतुलिया मौजा वन भूमि फर्जीवाड़ा: आरोपी इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को कोर्ट का बड़ा झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बोकारो के तेतुलिया मौजा स्थित 95.65 एकड़ वन भूमि फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को कोर्ट का बड़ा झटका मिला है. अपर न्याययुक्त सह CID की विशेष कोर्ट ने दोनों की  डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है. मामला CID थाना कांड संख्या 04/2025 से जुड़ा है. आरोप है कि दोनों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सरकारी वन भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम कराया और बाद में बेच दिया. कोर्ट ने कहा कि केस डायरी, गवाहों के बयान, जब्ती सूची और राजस्व अभिलेखों से आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं. कोर्ट ने यह भी माना कि मामला केवल सिविल विवाद नहीं बल्कि आपराधिक साजिश का भी प्रतीत होता है. CID के अनुसार आरोपियों ने 1933 के कथित नीलामी प्रमाणपत्र के आधार पर जमाबंदी और म्यूटेशन कराया था.

यह भी पढ़ें- खूंटी मनरेगा घोटाला: IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई 
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा