जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में आजसू छात्र संघ की तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी, छात्रों ने कहा– मांगें पूरी होने तक आंदोलन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में आजसू छात्र संघ की तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी, छात्रों ने कहा– मांगें पूरी होने तक आंदोलन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   आजसू छात्र संघ के नेतृत्व में जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में नामांकन सीटों में कटौती एवं पूर्व से संचालित विषयों को बंद किए जाने के विरोध में चल रही तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी रही. लगातार दूसरे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मियों को महाविद्यालय परिसर के बाहर रहना पड़ा. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाविद्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है.छात्रों का कहना है कि जब तक सीटों की संख्या पूर्ववत नहीं की जाती तथा पूर्व में संचालित सभी विषयों को जारी रखने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक तालाबंदी और आंदोलन जारी रहेगा. दो दिनों से महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य पूरी तरह बाधित है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक मौन बना हुआ है.

इस संबंध में आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने कहा कि जनता शिवरात्रि महाविद्यालय पलामू प्रमंडल के हजारों विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है. सीटों में कटौती और विषयों को बंद करने का निर्णय सीधे-सीधे छात्रों के भविष्य पर हमला है. आजसू छात्र संघ किसी भी कीमत पर छात्रों के अधिकारों का हनन नहीं होने देगा. विश्वविद्यालय प्रशासन यदि जल्द निर्णय नहीं लेता है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.वहीं आजसू छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रभारी हिमांशु रंजन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. दो दिनों से महाविद्यालय का पूरा कार्य प्रभावित है, छात्र आंदोलनरत हैं, लेकिन विश्वविद्यालय के जिम्मेदार पदाधिकारी समस्या के समाधान के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं

 यदि अविलंब सीटों की संख्या बहाल नहीं की गई और सभी विषयों को पूर्ववत संचालित करने का आदेश जारी नहीं किया गया तो आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय स्तर पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा.आजसू छात्र संघ के महाविद्यालय अध्यक्ष अक्षत सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी संगठन का नहीं बल्कि छात्र हितों की लड़ाई है. महाविद्यालय में सीटों की कटौती से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित हो जाएंगे. हम सभी छात्र एकजुट हैं और स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि जब तक हमारी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी. इसके लिए यदि लंबा संघर्ष भी करना पड़े तो छात्र पीछे नहीं हटेंगे. 

आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब सकारात्मक पहल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को विश्वविद्यालय मुख्यालय तक विस्तारित किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.मौके पर स्वास्तिक सिंह , पवन सरूम , अंकुश कुमार कश्यप , विशाल कुमार , राजन कुमार ,अविनाश कुमार , सचिन कुमार , खुशबू कुमारी , आकांक्षा कुमारी , सपना पांडेय , पुष्पांजलि कश्यप , रूपाली कश्यप आदि सैकड़ो छात्र छात्राएं मौके पर उपस्थित है.

यह भी पढ़ें: निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा