बहरागोड़ा मानकी-मुण्डा संघ ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर DC के नाम सौंपा ज्ञापन

By News11 Bharat
बहरागोड़ा मानकी-मुण्डा संघ ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर DC के नाम सौंपा ज्ञापन

न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा मानकी-मुण्डा संघ, बहरागोड़ा प्रखंड कमिटी की ओर से मानकी-मुण्डाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी बहरागोड़ा की अनुपस्थिति में संघ के प्रतिनिधियों ने कार्यालय के बड़ा बाबू गोबिंदा टुडू को मांग पत्र सौंपा. संघ के अध्यक्ष दीगम मुंडा ने बताया कि पेसा नियमावली-2025 एवं झारखंड पंचायत राज अधिनियम-2001 की धारा-3 में परिभाषित अनुसूचित क्षेत्रों की पारंपरिक ग्राम सभा के गठन से पूर्व कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान किया जाना आवश्यक है.

ज्ञापन में मांग की गई है कि कोल्हान क्षेत्र में ग्राम सभा अध्यक्ष के चयन से पूर्व मानकी, मुण्डा एवं डाकुवा की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाए. साथ ही 1908 के विल्किंसन रूल तथा 1837 के प्रावधानों के आधार पर मानकी-मुण्डाओं को हुकुनामा एवं एकरारनामा प्रदान किया जाए. संघ ने यह भी मांग की कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में कार्यरत मानकी, मुण्डा एवं माझी को ग्राम सभा का अध्यक्ष बनाया जाए तथा मानकी-मुण्डा स्वशासन व्यवस्था को लागू करते हुए मुण्डा एवं भूमिज समुदाय को प्राथमिकता दी जाए. इस अवसर पर हरलाल मुंडा, सहदेव मुंडा, उत्तम मुंडा, निमाई मुंडा, सुनील सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा