सनसनी

बेंगाबाद के केशोटांड़ गांव में कुएं में मिला 7 वर्षीय बच्चे का शव, साथ खेल रहे बच्चे पर धक्का देने का आरोप

पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बेंगाबाद के केशोटांड़ गांव में कुएं में मिला 7 वर्षीय बच्चे का शव, साथ खेल रहे बच्चे पर धक्का देने का आरोप

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत भंडारीडीह पंचायत के केशोटांड़ गांव से एक दुखद खबर सामने आई है. केशोटांड अधनछुवा निवासी मो जफर के 7 वर्षीय बच्चे कल शाम से लापता है, बच्चे का शव आज सुबह गांव के एक कुएं में तैरता हुआ मिला.

घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय कुमार मंडल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

परिजनों के अनुसार बच्चा कल शाम से घर से गायब था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरते देखा तो हड़कंप मच गया.

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे के साथ खेल रहे एक पड़ोसी बच्चे ने उसे कुएं में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. अब तक थाना में इस संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूरे गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है.

यह भी पढ़ें: घाघरा के सेहत में करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, किसान को भारी नुकसान

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा