भोजूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भोजूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  भोजूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर के समीप दामोदर नदी से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. नदी में शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने दामोदर नदी में एक शव को तैरते हुए देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भोजूडीह ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष प्रतीत होती है.

भोजूडीह ओपी पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है. साथ ही मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा