सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: रामगढ़ रांची फोर लाइन भुरकुंडा के भदानी नगर बनगड़ा के पास सड़क किनारे मिला दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक युवक की पहचान पतरातू के जयनगर की हुई. भदानी नगर थाना प्रभारी अख्तर अली ने दोनों शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. सुबह-सुबह गांव के लोगों की इन शवों पर निगाह पड़ी, उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.