The Dumri Block Head inaugurated Pulse Polio Day b

डुमरी प्रखंड प्रमुख ने पल्स पोलियो दिवस का फीता काटकर किया शुभारंभ 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पल्स पोलियो दिवस का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने संयुक्त

By Vaibhaw Vikram
डुमरी प्रखंड प्रमुख ने पल्स पोलियो दिवस का फीता काटकर किया शुभारंभ 

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पल्स पोलियो दिवस का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया. इस अवसर पर प्रातः 8 बजे से ही दर्जनों बच्चों को पोलियो खुराक पिलाते हुए प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं. 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत प्रखंड के सभी बूथों एवं चिन्हित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पहुँचकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने कार्य स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता के साथ कर रहा है. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, बीपीएम, एएनएम, सहिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बुढ़मू से ठाकुरगांव तक पदयात्रा- सद्गुरू कबीर साहेब संस्था ने जन-कल्याण व जीव-दया का संदेश फैलाया
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा