भरनो प्रखंड में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भरनो प्रखंड में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास,आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया.पर्व को लेकर सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.निर्धारित समय के अनुसार मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा कर देश और समाज में अमन,चैन,सुख-समृद्धि एवं भाईचारे की दुआ मांगी.नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी.इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में बकरे की कुर्बानी दी.पूरे प्रखंड में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया.

भरनो प्रखंड के भरनो, अमनपुर, मलगो, परसा, डोम्बा, करौंदाजोर, रायकेरा, मसिया, सरगांव, लालटोली, सुपा, पाबेया,पहाड़केशा, लौंगा सहित अन्य गांवों में भी बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारगी के साथ मनाया गया.गांवों और मोहल्लों में लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयां दीं तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया.इधर भरनो बस्ती स्थित जमा मस्जिद में नमाज के दौरान अपनी तकरीर में हाफिज इमरान ने कहा कि बकरीद का पर्व त्याग,बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है.

उन्होंने कहा कि यह पर्व उर्दू महीने जुलहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है और इस दिन जरूरतमंदों, गरीबों एवं यतीमों का विशेष ख्याल रखने की सीख दी जाती है.उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम,भाईचारा और मानवता बनाए रखने की अपील की.पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भरनो पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही.विभिन्न संवेदनशील स्थानों एवं मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी,जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

मौके पर मोहम्मद खलील मियां,हैदर अली,अब्दुल कलाम,मो. मुस्तफा, मौलाना हुसैन,मिन्हाज अख्तर, अनवर हुसैन,फिरोज आलम,अफरोज आलम, मेराज आलम,सकीम अंसारी,सोबराती अंसारी, नबी फरास,मुख्तार आलम, जहांगीर आलम,इनायत अली,हकीम खान, 

इदरीश खान, नेशार खान, समीम चौधरी,अयूब कोटवार,समीम एजाज समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी अपने-अपने मस्जिदों एवं ईदगाहों में उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: 'वह' अमर शेर लिखने वाले बशीर बद्र की 91 वर्ष की उम्र में 'जिन्दगी की शाम' हो गयी, साहित्य जगत में छाई शोक की लहर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा