भरनो के स्व. छोटन मास्टर मेमोरियल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, ब्लैक शूटर भरनो बनी विजेता

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भरनो के स्व. छोटन मास्टर मेमोरियल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, ब्लैक शूटर भरनो बनी विजेता

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के पुराना हॉस्पिटल स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कैश मनी प्राइज स्व. छोटन मास्टर मेमोरियल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार रात रोमांचक माहौल में खेला गया.फाइनल मैच में पवन इलेवन भरनो और ब्लैक शूटर भरनो की टीम आमने-सामने हुई,जिसमें ब्लैक शूटर भरनो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया.फाइनल मुकाबला 8-8 ओवर का खेला गया.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पवन इलेवन भरनो की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 66 रन बनाए.टीम के बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक शूटर भरनो की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर 3 गेंद में 2 विकेट खोकर 67 रन बना लिए और आसानी से मैच जीतकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.टूर्नामेंट के विजेता टीम ब्लैक शूटर भरनो को 50 हजार रुपये नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

वहीं उपविजेता पवन इलेवन भरनो की टीम को 30 हजार रुपये नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई.इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी 5-5 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया.फाइनल मैच का उद्घाटन प्लस टू हाई स्कूल तुरीअम्बा के हेडमास्टर सह टूर्नामेंट संरक्षक बलबीर तिग्गा,अध्यक्ष नीरज तिर्की, सचिव एडमन बड़ा एवं कोषाध्यक्ष श्रीकांत उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.मौके पर संरक्षक बलबीर तिग्गा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्व. छोटन मास्टर की स्मृति में इस प्रकार के डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने की दिशा में सराहनीय पहल है.

उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन,आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है.स्व. छोटन मास्टर के परिवारजनों द्वारा इस आयोजन में दिया गया सहयोग प्रशंसनीय है.इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया.प्रतियोगिता को सफल बनाने में बीसीए भरनो के सदस्य भूतपूर्व सैनिक बलदेव उरांव,निक्कू कुमार,गौरव केशरी,बिमल बड़ा,मनोज उरांव,सुमित साहू,अमित साहू सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार केशरी,भरनो थाना के एएसआई वशिष्ठ नारायण सिंह,शम्भू केशरी,पवन गुप्ता,आजाद खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित.

यह भी पढ़ें: रामपुर पंचायत में विधिक जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा