पतरातू में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभ शिलान्यास, लोगों में खुशी का माहौल

By Vaibhaw Vikram
पतरातू में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभ शिलान्यास, लोगों में खुशी का माहौल

सागर कुमार/न्यूज11 भारत
पतरातु/डेस्क:
पतरातू प्रखंड के बीचा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लालू करमाली के घर से नारायण बेदिया के घर होते हुए कृष्णा बेदिया के घर तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास माननीय विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी जी के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ. यह सड़क लगभग 1.45 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी प्राक्कलित लागत 1 करोड़ 14 लाख 16 हजार रुपये निर्धारित की गई है.  योजना के तहत 700 मीटर पीसीसी सड़क एवं 750 मीटर कालीकरण सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को विंध्याचल कंस्ट्रक्शन द्वारा पूरा किया जाएगा. 

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास हमारी प्राथमिकता है. सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है.  बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बच्चों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी तथा किसानों एवं स्थानीय लोगों को बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी. 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में क्षेत्र में कई और जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, राजेंद्र मुंडा, अनिल सिंह खरवार, राजेंद्र ठाकुर, शिबू उरांव, सीताराम मुंडा, देवनारायण बेदिया समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: भरनो में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, 7 वर्षीय नाती की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा