संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के पंचायत नरसिंहपुर पथरा टोला टाड़ीपर मुखिया मीना देवी पति व्यास राम चौरसिया ने वर्षों से उपेक्षित नाली जिर्णोधार को नारियल फोड़कर विधिवत्त शिलान्यास किया तथा योजना कार्य का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुखिया मीना देवी ने कहा की नली गली जिर्णोधार एवं मरम्मत से पंचायत की स्वच्छता हमेशा बढ़ेगी. 15 वें वित्त आयोग की राशि से जिर्णोधार होने वाली नाली से जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी. जिससे आम आवाम को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगा. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन एवं विकास मद की कमी के बावजूद पंचायत के हर गांव में पूरी पारदर्शिता के साथ कई योजनाएं क्रियान्वित हो रहे हैं जिससे धरातल पर विकास कार्य की झलक देखने को मिल रही है.
व्यास राम चौरसिया ने कहा कि पंचायत के हर गांव में सत्ता बनाए रखने के लिए सबों की भूमिका एवं जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है. सबों की सहभागिता से ही पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से पंचायत का समग्र विकास हो रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश पांडेय तथा मंच संचालन रौशन दुबे ने किया.मौके पर राजेंद्र प्रसाद,अर्जून महतो, मिथलेश प्रसाद,रंजीत कुमार,उमेश प्रसाद,लालमुनी प्रसाद, शिक्षक नारेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रसाद,बलवंत कुमार,गुडू प्रसाद, सत्यनारायण कुमार, रविन्द्र महतो,गिरवर महतो,नितिश कुमार,विजय प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, विक्की चन्द्रवंशी,पिंटू चन्द्रवंशी, अक्षय कुमार,दिपक मोदी,पंचम चन्द्रवंशी, प्रभाष कुमार,रौशन दूबे, सच्चिदानंद दूबे,बब्लू पाण्डेय,सुरेश पाण्डेय,बाबुलाल प्रसाद, बिन्दु महतो,धनंजय कुमार, नागेश्वर महतो, रामाशंकर महतो सहित सभी ग्रामीण जनता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: किरीबुरू पुलिस ने हिट एंड रन केस का किया पर्दाफाश, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल