सम्मान

लायंस क्लब की ओर से बोकारो थर्मल में किया गया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन. शिक्षकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीवीसी के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया उपस्थित थे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लायंस क्लब की ओर से बोकारो थर्मल में किया गया शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन. शिक्षकों को किया सम्मानित

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा की ओर से डीवीसी ऑफिसर्स क्लब में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत दीप प्रवजलित कर एवं डॉ राधा कृष्ण पल्लवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीवीसी के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने क्लब की सराहना करते हुए कहे कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है. शिक्षकों के बगैर सभ्य  एवं शिक्षित समाज की स्थापना नहीं किया जा सकता. इस अवसर पर बोकारो थर्मल केंद्रीय विधालय की शिक्षिका विभा रानी श्रीवास्तव, डीवीसी  +2 हाई स्कुल के शिक्षक दिनेश कुमार महतो एवं शिक्षक संजय कुमार सिंह को सम्मानित किया. सभी शिक्षकों को मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया,लायंस क्लब के आजीवन सदस्य जोगेंद्र गिरी  आदि विशिष्ट अतिथियों ने शिक्षकों को अंगवस्त्र वा मोमेंटो देकर सम्मानित कीया. इसके अलावे कार्यक्रम में बिभिन्न सलाल विद्यालयों से आये दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर गोविंदपुर डी पंचायत मुखिया चन्दना मिश्रा,सहित लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष विनोद भाटिया, प्रकाश ठक़्कर, खिरोधर महतो, धर्म सिंह, सुनील यादव, रत्नेश शर्मा, अशोक साव सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.