हाल-बेहाल

चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बदहाल, जलजमाव और कीचड़ से श्रद्धालु परेशान

कल बांग्ला सावन का पहला सोमवार, अर्घा सिस्टम से होगा जलाभिषेक; सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बदहाल, जलजमाव और कीचड़ से श्रद्धालु परेशान

न्यूज 11 भारत 


डेस्क, बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड स्थित प्राचीन बाबा चित्रेश्वर धाम झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के कारण वर्षभर यहां हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. लेकिन मंदिर तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क की बदहाली श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है.चित्रेश्वर धाम के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ से पटी हुई है. सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है. बारिश के मौसम में सड़क दलदल में तब्दील हो जाने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जर्जर स्थिति से प्रशासन और जनप्रतिनिधि भली-भांति अवगत हैं, इसके बावजूद अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. बदहाल सड़क के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने और वापस लौटने में काफी दिक्कत हो रही है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ओर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं.

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा इस ऐतिहासिक तीर्थस्थल की गरिमा बनी रहे.

कल बांग्ला सावन का पहला सोमवार

इधर, बांग्ला सावन महीने के पहले सोमवार को लेकर मंदिर समिति द्वारा बाबा चित्रेश्वर धाम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिर समिति के अनुसार इस बार श्रद्धालु अर्घा सिस्टम के माध्यम से भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे. जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर के अंदर प्रवेश कराया जाएगा.

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरसोल थाना के पुलिसकर्मी भी मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सावन के पहले सोमवार पर पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें: भोलानाथ सिंह चौथी बार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, नई कार्यकारिणी की भी घोषणा

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा