लंबित

डुमरी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो - जिला परिषद सदस्य

प्रतिलिपि उपायुक्त, गिरिडीह को भी आवश्यक संज्ञान एवं कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
डुमरी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो - जिला परिषद सदस्य

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: डुमरी प्रखंड में लंबे समय से लंबित नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है. इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, गिरिडीह को भी आवश्यक संज्ञान एवं कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है.

सुनीता कुमारी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली एवं क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में पूर्व में पत्राचार किया जा चुका है. इसके बावजूद आवश्यक प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हो सकी है. उन्होंने मांग की है कि Annexure-I, II एवं III का पुनरीक्षित प्रस्ताव, निर्धारित 15 कक्ष, छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय, संरचनात्मक एवं अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, बिजली, पेयजल एवं पठन-पाठन की आवश्यक सुविधाओं के साथ अस्थायी भवन की बाउंड्री/फेंसिंग तथा प्रस्तावित स्थायी विद्यालय की भूमि तक एप्रोच रोड की व्यवस्था सुनिश्चित कर प्रस्ताव शीघ्र अग्रेषित किया जाए.

सुनीता कुमारी ने कहा कि डुमरी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण आवश्यकता है. आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर प्रस्ताव शीघ्र आगे भेजा जाना चाहिए, ताकि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो और क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके.

यह भी पढ़ें:लेस्लीगंज में अवैध देसी कट्टा, चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा