जापान में चमका खेल की नगरी सिमडेगा का सितारा, एशिया कप में कांस्य जीतकर लौटीं बेटियां, डीसी सिमडेगा ने किया भव्य सम्मान

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
जापान में चमका खेल की नगरी सिमडेगा का सितारा, एशिया कप में कांस्य जीतकर लौटीं बेटियां, डीसी सिमडेगा ने किया भव्य सम्मान

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  हॉकी की नर्सरी और खेल की नगरी कहे जाने वाले सिमडेगा की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिमडेगा जिला की शान बढ़ा दी है. 

जापान में आयोजित अंडर-18 महिला एशिया कप हॉकी 2026 में कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय टीम की सदस्य पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी का जिले में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया. 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. टीम की सफलता में सिमडेगा की दोनों बेटियों का अहम योगदान रहा. पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए महत्वपूर्ण गोल दागे और देश का गौरव बढ़ाया. अपने देश लौटने के बाद सिमडेगा पहुंचीं दोनों खिलाड़ियों तथा उनकी प्रशिक्षक तारिणी कुमारी को डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया. डीसी सिमडेगा ने बुके, मोमेंटो और माला पहनाकर खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया.

डीसी सिमडेगा ने कहा कि सिमडेगा की बेटियों ने न केवल जिले बल्कि पूरे झारखंड और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. उनकी यह सफलता जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खान-पान और खेल संबंधी अनुभवों की जानकारी लेते हुए उन्हें भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया.

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी सहित कई खेल  प्रेमी मौजूद रहे.

सिमडेगा की इन बेटियों की उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर छोटे शहरों के सपने भी विश्व मंच पर परचम लहरा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर वार्ड पार्षदों ने सांसद बीडी राम को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं की ओर ध्यान कराया आकृष्ट

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा