बारिश का कहर

सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, देवरी ओपी पुलिस ने लोगों को माइकिंग के माध्यम से किया सतर्क

पुलिस ने लोगों से मछली पकड़ने, मवेशियों को नदी में नहलाने तथा नदी किनारे स्थित खेतों में जाने से बचने की अपील की<br/>

By : Pramod Kumar
सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, देवरी ओपी पुलिस ने लोगों को माइकिंग के माध्यम से किया सतर्क

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: सोन नदी का जलस्तर काफी बढ़ने के बाद पलामू पुलिस ने नदी तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील किया है.उसी को लेकर हुसैनाबाद के देवरी ओपी पुलिस ने माइकिंग के माध्यम से नदी किनारे रहने वाले लोगो एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जलस्तर सामान्य होने तक नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं. पुलिस ने लोगों से मछली पकड़ने, मवेशियों को नदी में नहलाने तथा नदी किनारे स्थित खेतों में जाने से बचने की अपील की है. साथ ही अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है, ताकि वे नदी किनारे नहीं पहुंचें. देवरी ओपी प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने लोगो से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सोन नदी में पानी काफी बढ़ा हुआ है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है. जीवन अनमोल है, इसलिए अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सोन नदी के किनारे जाने से पूरी तरह बचें.

यह भी पढ़ें: गायत्री मंदिर रोड के जलजमाव के स्थायी समाधान की मांग बेअसर, झारखंड विधानसभा में भी उठ चुका है मुद्दा

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.