सांप काटने की आशंका में युवक को किया गया रेफर, बारीपदा अस्पताल में चल रहा इलाज

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सांप काटने की आशंका में युवक को किया गया रेफर, बारीपदा अस्पताल में चल रहा इलाज

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गुहियापाल गांव निवासी श्यामल दंडपाट (23) को रविवार रात सांप काटने की आशंका के बाद इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. परिजनों ने बताया कि युवक को पैर में अचानक किसी विषैले जीव के काटने का एहसास हुआ, जिसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान युवक के पैर में सूजन बढ़ती देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे ओडिशा के बारीपदा अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है.श्यामल दंडपाट ने बताया कि वह रात में बाहर टहल रहा था. इसी दौरान उसे पैर में अचानक कुछ काटने का एहसास हुआ. हालांकि आसपास देखने पर उसे कोई सांप या अन्य जीव दिखाई नहीं दिया.समाचार लिखे जाने तक युवक का इलाज बारीपदा अस्पताल में चल रहा था और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जिला प्रशासन की व्यापक पहल, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा