विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा : उप महापौर अविनाश कुमार यादव

कम रेट पर टेंडर लेकर गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - अविनाश कुमार यादव

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा : उप महापौर अविनाश कुमार यादव

न्यूज11  भारत

हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग नगर निगम के विकास कार्यों, जन समस्याओं के समाधान तथा जन आकांक्षाओं को पूरा करने को लेकर नगर निगम के उप महापौर अविनाश कुमार यादव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बोर्ड एवं स्टैंडिंग कमेटी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है. मंगलवार को परिसदन हजारीबाग में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की पहली बैठक में लगभग 12 से 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया. उप महापौर ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

सभी वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है. साथ ही 15वें वित्त आयोग की राशि से भी विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा. विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए उप महापौर ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कई बार संवेदक निर्धारित दर से 20 से 25 प्रतिशत कम राशि पर टेंडर प्राप्त कर लेते हैं, जिससे कार्यों की गुणवत्ता पर स्वतः प्रश्नचिह्न खड़े हो जाते हैं. ऐसे मामलों पर नगर निगम कड़ी निगरानी रखेगा तथा एस्टीमेट के अनुरूप ही कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.‌ उन्होंने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में भी इस विषय पर गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई है और यह स्पष्ट किया गया है कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार ही कराए जाएंगे.

जनता भी विकास कार्यों की निगरानी करे, अनियमितता मिले तो तुरंत शिकायत करें

उप महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की ही नहीं, बल्कि आम जनता की भी है. उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स के माध्यम से प्राप्त जनता के पैसे से सड़क, नाली एवं अन्य विकास कार्य संपादित किए जाते हैं. ऐसे में नागरिकों को भी अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की निगरानी करनी चाहिए और किसी प्रकार की अनियमितता दिखने पर तत्काल नगर निगम को इसकी सूचना देनी चाहिए. उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा विकास कार्यों की निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है. साथ ही अधिकारियों और कर्मियों को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र और होल्डिंग टैक्स के लिए लोगों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

नगर निगम में नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुगम बनाने के संबंध में उप महापौर ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा होल्डिंग टैक्स से संबंधित सेवाएं लोगों को सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी. यदि किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है तो संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जा रही है. अंत में उप महापौर अविनाश कुमार यादव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया जा रहा है. हजारीबाग झील के कायाकल्प सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से हजारीबाग को "ग्रीन सिटी और क्लीन सिटी" के रूप में विकसित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर बर्टन लेक में विकास कार्य के दौरान मिला अज्ञात महिला का कंकाल, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा