न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: धनबाद मंडल के रजहरा स्टेशन पर 04 जून को मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने (डिरेलमेंट) के कारण रांची मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
ट्रेनें रद्द रहेंगी
1. ट्रेन संख्या 18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस आज दिनांक 05.06.2026 को रद्द रहेगी ।
2. ट्रेन संख्या 18636 सासाराम – रांची एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06.06.2026 को रद्द रहेगी ।
ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
1. ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 05.06.2026, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला - बोकारो स्टील सिटी - राजाबेड़ा - गोमो - गया - सोन नगर होकर चलेगी.
2. ट्रेन संख्या 18611 रांची - बनारस एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 05.06.2026, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी - बोकारो स्टील सिटी - राजाबेड़ा - गोमो - गया - सोन नगर होकर चलेगी.
3. ट्रेन संख्या 12877 रांची – नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05.06.2026, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी – बोकारो स्टील सिटी – राजाबेड़ा – गोमो - गया – सोन नगर होकर चलेगी.
4. ट्रेन संख्या 18009 सांतरागाछी - अजमेर एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05.06.2026, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी – बोकारो स्टील सिटी – राजाबेड़ा – गोमो - गया – सोन नगर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय - प्रयागराज छिवकी - सतना - कटनी मुड़वारा होकर चलेगी.
5. ट्रेन संख्या 18101 टाटानागर – जम्मू तवी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05.06.2026, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी - बोकारो स्टील सिटी - राजाबेड़ा – गोमो – गया - पंडित दीन दयाल उपाध्याय - चुनार होकर चलेगी.
यह भी पढ़ें- JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे का बड़ा बयान, कहा- पार्टी को दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार देना चाहिए