न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दो हथियारों के साथ तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का फिराक में थे. आरोपियों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गये हैं. सभी अपराधी, शूटर के रूप में बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में आरोपी हैं.जेल से छूटने के बाद फिर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गये. गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार वर्मा, संदीप कुमार प्रसाद और रोहित कुमार सिंह शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय