अवैध बालू

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रोक के बावजूद गोइलकेरा में अवैध बालू का खनन और परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पुलिस ने जब्त किया है. पकड़े गए तीनों ट्रैक्टर चक्रधरपुर के हैं.  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि छापेमारी की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी के रास्ते ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई हो रही है. सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर तराईसोल गांव के पास अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया. इस दौरान बालू माफिया अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले. पकड़े गए ट्रैक्टरों को गोइलकेरा थाने में रखा गया है और अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचना दी गई है. ट्रैक्टरों से बालू को चक्रधरपुर ले जाया जा रहा था. गोइलकेरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन और ढुलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बालू के अवैध कारोबार के विरुद्ध छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा