हज़ारीबाग़ में बकरीद पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एसपी अमन कुमार ने की शांति बनाए रखने की अपील

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
हज़ारीबाग़ में बकरीद पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एसपी अमन कुमार ने की शांति बनाए रखने की अपील

फ़लक शमीम/न्यूज़ 11 भारत 

हज़ारीबाग़/डेस्क:  बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हज़ारीबाग़ जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पर्व के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को हज़ारीबाग़ शहर के विभिन्न इलाकों में जिला पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया.

बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया था. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. जिला पुलिस के साथ RAF और CRPF के जवान भी विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेंगे.

एसपी ने बताया कि चूंकि बकरीद का पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है, इसलिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा के मद्देनजर विशेष निगरानी रखी जाएगी. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी सक्रिय कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं. प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील भी की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल वासियों के लिए खुशखबरी, लम्बे इंतजार के बाद गुरुवार को होगा रु 134करोड़ लागत से बने ओवरब्रिज का उद्घाटन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा