श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

टिनी टोज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल और बाल गोपाल के जयकारों से गुंजायमान रहा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
टिनी टोज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा स्थित टिनी टोज पब्लिक स्कूल (यूनिट-1 मोहनपुर एवं यूनिट-2 ईचराशोल) के प्रांगण में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल और बाल गोपाल के जयकारों से गुंजायमान रहा.समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कान्हा के आकर्षक वेशभूषा में सज-धजकर पहुंचे. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण कुछ समय के लिए मानो वृंदावन धाम में बदल गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्ण बाल लीला और राधा-कृष्ण के मधुर प्रसंगों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं.

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से लें प्रेरणा : बिनय कृष्ण दास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक बिनय कृष्ण दास ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कंस के अत्याचारों और कालिया नाग जैसे दुष्टों का डटकर सामना किया, जो हमें हर परिस्थिति में अधर्म के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि श्रीकृष्ण ने अपनी दोनों माताओं (देवकी और यशोदा) को बराबर प्रेम और सम्मान देकर समाज में माता के सर्वोच्च स्थान का संदेश दिया.

दही हांडी से दिया एकजुटता और निस्वार्थ मित्रता का संदेश

दही हांडी प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक ने बच्चों को समझाया कि जो काम अकेले असंभव लगता है, उसे समूह में एकजुट होकर (टीम वर्क से) कैसे आसान बनाया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की निस्वार्थ मित्रता की मिसाल पेश करते हुए बच्चों को आपस में प्रेम और सद्भाव से रहने की सीख दी.

शिक्षकों व विद्यार्थियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भूपति पैड़ा सहित शिक्षिका निमिषा कुमारी, अनु कुमारी, पद्मजा कुमारी, सरस्वती कुमारी, सुप्रिया कुमारी, चिन्मयी कुमारी, मधुस्मिता कुमारी, संपूर्णा कुमारी, शेफाली कुमारी, सुभद्रा कुमारी और प्रभूति कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. सभी शिक्षकों ने बच्चों के उत्साहवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: शहीद संतन कुमार मेहता की प्रतिमा बरेवा पहुंची, नारों से गूंज उठा हैदरनगर क्षेत्र

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.