रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 की मौत, घर में पसरा मातम

By Vaibhaw Vikram
रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो दुर्घटना में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 की मौत, घर में पसरा मातम

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा में आज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि लोहरदगा के राहत नगर के रहने वाले मो गुलाम मुस्तफा अपने परिवार के साथ अपनी बेटी को ससुराल पहुंचाने लसिया गांव जा रहा था. इसी क्रम में उसकी ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अघरमा के समीप पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो वाहन के परखचे उड़ गए. 

घटना में मो गुलाम मुस्तफा, गुलशन, सहित तीन बच्चे तीन वर्षीय अनाबिया प्रवीण, डेढ़ वर्षीय आयरा प्रवीण और पांच वर्षीय अर्श हाशमी हैं. बताया गया कि घटना में एक बच्चा सहित चार लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया है. जिसमें नेहा प्रवीण, उमर नवाज,अकरम खलीफा और हिना प्रवीण शामिल हैं. सभी घायलों को प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. बताया गया कि स्कॉर्पियो में एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे. पुलिस सभी शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा