Tragedy strikes two families due to lightning stri

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, मुआवजे की मांग

पांकी प्रखंड में गुरुवार को हुई वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध महिला और एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

By Vaibhaw Vikram
बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, मुआवजे की मांग

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पांकी प्रखंड में गुरुवार को हुई वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध महिला और एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्सु गांव अंतर्गत ढूब पंचायत निवासी चिंता कुंवर (60 वर्ष), पति स्वर्गीय तेतर ठाकुर, नदी किनारे अपनी गाय के पास एक पेड़ के नीचे खड़ी थीं. इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. 

परिजन एवं ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना गोंगो गांव में हुई, जहां अनेश कुमार (12 वर्ष), पिता बबलू मोची, गाय बांधने के लिए घर से बाहर गया था. इसी दौरान वह भी वज्रपात की चपेट में आ गया. घटना में गंभीर रूप से घायल अनेश कुमार को परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एक ही दिन में वज्रपात से दो लोगों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. 

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे रहे. खबर लिखे जाने तक दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी. स्थानीय लोगों ने बारिश एवं खराब मौसम के दौरान लोगों से खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: DC ने किसानों के बीच धान बीज का किया वितरण, कृषि कार्यों की जानकारी ली

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा