विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा भदानीनगर मंडल द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

By News11 Bharat
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा भदानीनगर मंडल द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सागर कुमार/न्यूज़11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क:
भुरकुंडा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भदानीनगर मंडल द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत लबगा पंचायत अंतर्गत क्वेरी गेट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भदानीनगर मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद ने की.

इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे वन का आधार हैं. उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया.

इस अवसर पर सुरेंद्र करमाली , कुमेल उरांव , राजेंद्र मुंडा , हिमांशु त्रिपाठी , कृष्णा रवि , अनिल खरवार , सरस्वती देवी , देवेंद्र सिंह , आशीष शर्मा , गणेश करमाली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा