Tribal mega-rally against delimitation on August 2

परिसीमन के खिलाफ 2 अगस्त को आदिवासी महा जुटान रैली, लाखों लोगों के शामिल होने का दावा

परिसीमन के मुद्दे पर झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने घोषणा की है कि 2 अगस्त को परिसीमन के विरोध में आदिवासी महा जुटान रैली आयोजित की जाएगी.

By Vaibhaw Vikram
परिसीमन के खिलाफ 2 अगस्त को आदिवासी महा जुटान रैली, लाखों लोगों के शामिल होने का दावा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
परिसीमन के मुद्दे पर झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने घोषणा की है कि 2 अगस्त को परिसीमन के विरोध में आदिवासी महा जुटान रैली आयोजित की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इस रैली में लाखों लोगों की भागीदारी होगी और परिसीमन के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई जाएगी.

बंधु तिर्की ने आरोप लगाया कि परिसीमन के बहाने भाजपा आदिवासी समुदाय की राजनीतिक हिस्सेदारी कमजोर करना चाहती है. उनका कहना है कि भाजपा की मंशा आदिवासी आरक्षित सीटों की संख्या कम करने की है. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई परिसीमन की प्रक्रिया के खिलाफ नहीं, बल्कि 'भाजपा के हिडन एजेंडे' के खिलाफ है. बंधु तिर्की ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही Rahul Gandhi से मुलाकात की जाएगी और पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया जाएगा. साथ ही, झारखंड के राज्यपाल से भी मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा.

परिसीमन के मुद्दे पर रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई थी. बंधु तिर्की ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने हिस्सा लिया, लेकिन JMM और RJD ने इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई. बंधु तिर्की ने कहा कि उन्हें राजद से अधिक उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी दलों को एकजुट होकर आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करनी चाहिए. उन्होंने लोगों से 2 अगस्त की प्रस्तावित आदिवासी महा जुटान रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की.

यह भी पढ़ें: झारखंड से हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा