आदिवासी संगठनों को परिसीमन से 6 आदिवासी विधानसभा सीट कम होने का भय, 1971 की जनगणना को आधार बनाने की मांग

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
आदिवासी संगठनों को परिसीमन से 6 आदिवासी विधानसभा सीट कम होने का भय, 1971 की जनगणना को आधार बनाने की मांग

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: परिसीमन और सरना धर्म कोड पर आदिवासी संगठनों का बड़ा बयान सामने आया है. रांची प्रेस क्लब में आदिवासी छात्र संघ झारखंड और राजी पड़हा सारना प्रार्थना सभा भारत की संयुक्त प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा- कि झारखंड में आदिवासी आबादी करीब 26 प्रतिशत है. वक्ताओं ने आबादी के आधार पर परिसीमन होने पर आदिवासी प्रतिनिधित्व घटने की आशंका जताई.

वक्ताओं ने कहा कि परिसीमन के बाद 6 आदिवासी विधायक सीटें कम हो सकती हैं. वर्तमान में राज्य में 28 विधानसभा सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित है. 

प्रेस वार्ता में आदिवासी संगठन के वक्ताओं ने मांग उठाई है कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में 1971 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन होना चाहिए. परिसीमन के मुद्दे पर 20 वर्ष पहले भी बड़े आंदोलन होने की बात भी कही गयी. 

इसके साथ ही आदिवासी समाज को एकजुट होकर परिसीमन का विरोध करने का आह्वान भी आदिवासी संगठनों ने किया है. इसके साथ ही सरना धर्म कोड को जल्द लागू करने की मांग फिर उठाई गयी.

यह भी पढ़ें: चिकसोरिया में छापेमारी के दौरान साइबर पुलिस पर हमला, पेट्रोलिंग वाहन को किया क्षतिग्रस्त, साइबर अपराधी फरार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा