आक्रोश

लोकल सेल में कोयले की कमी पर फूटा ट्रक मालिकों का गुस्सा, पिपरवार अशोक खदान का काम 5 घंटे रहा ठप

आंदोलन के कारण खदान का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
लोकल सेल में कोयले की कमी पर फूटा ट्रक मालिकों का गुस्सा, पिपरवार अशोक खदान का काम 5 घंटे रहा ठप

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   पिपरवार :ट्रक ओनर एसोसिएशन पिपरवार अशोक एवं स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों ने लोकल सेल में पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराने और कोयले का आवंटन बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को अशोक परियोजना का खदान कार्य करीब पांच घंटे तक बंद रखा. आंदोलन के कारण खदान का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा.जानकारी के अनुसार लोकल सेल में लंबे समय से कोयला उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रक मालिकों के साथ-साथ ट्रक चालक और खलासी भी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं.एसोसिएशन का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार स्थानीय सीसीएल प्रबंधन से बातचीत की गई,लेकिन कोई ठोस पहल नहीं होने से आक्रोशित होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.ट्रक मालिकों ने बताया कि लोकल सेल में कोयला नहीं मिलने से ट्रकों का परिचालन बंद है, जिससे बेरोजगारी और आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. उनका आरोप है कि सीसीएल प्रबंधन नियमित रूप से लोकल सेल के लिए कोयले का ऑफर भी नहीं भेज रहा है, जिसके कारण कोयला आवंटन प्रभावित हो रहा है.आंदोलन की सूचना मिलते ही स्थानीय सीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से वार्ता की.बातचीत के दौरान प्रबंधन ने नियमित रूप से कोयले का ऑफर भेजने तथा लोकल सेल में कोयले का आवंटन बढ़ाने का आश्वासन दिया.आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ और करीब पांच घंटे बाद खदान का कार्य फिर से शुरू हो सका.इस दौरान स्थानीय सीसीएल अधिकारियों के अलावा सीआईएसएफ के जवान,ट्रक मालिक, चालक-खलासी तथा स्थानीय विस्थापित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमार्ग के शीतला गांव के पास सड़क पर गिरा सूखा बरगद, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा