महेंद्र बेदिया हत्याकांड में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में हुए बरी 

By Ark Sahuliyar
महेंद्र बेदिया हत्याकांड में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में हुए बरी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तेज धारदार चाकू  से हमला कर महेंद्र बेदिया की हत्या करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो सगे भाई साक्ष्य के अभाव में बरी हुए हैं. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने आरोपी सूरज मुंडा और विकास मुंडा को बरी कर दिया है. हत्या का मामला 19 जून 2021 को जगरनाथपुर थाना क्षेत्र का है. घटना के दिन जगरनाथपुर रथ मेला लगा हुआ था. प्राथमिकी के अनुसार मृतक महेंद्र बेदिया और सूरज मुंडा के बीच साइकिल स्टैंड को लेकर विवाद हुआ था. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा शांत कराया गया था.

वहीं शाम 7 बजे के करीब सूरज मुंडा अपने आगे भाई विकास मुंडा के साथ ढूंढते हुए दुबारा मृतक के घर पहुंचे. उस दौरान महेंद्र बेदिया शिव मंदिर के पास बने पार्किंग के पास खड़े थे. सूरज मुंडा ने आवाज देकर महेंद्र को बुलाया. महेंद्र जैसे ही पास पहुंचा, सूरज और विकास दोनों भाई ने तेज धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे महेंद्र बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों द्वारा हल्ला करने पर दोनों आरोपी भाग खड़े हो गए. जिसके बाद घायल महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गई थी. मामले को लेकर मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर विकास तिवारी को हाई कोर्ट से राहत, एक्सटॉर्शन मामले में मिली जमानत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा