न्यूज़11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू प्रखंड के चकमें टोंगरी टोला में रविवार रात तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से उर्मीला देवी के एक गाय और एक बकरी की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मुखिया रामवृत मुंडा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात्रि अचानक तेज गरज-चमक और भारी वर्षा के दौरान वज्रपात हुआ, जिससे उर्मीला देवी (पति: बबलू मुंडा) के घर के पर बंधी गाय व बकरी चपेट में आ गये. मृत पशुओं की देखभाल कर रहे परिजन और घरवाले घटना से स्तब्ध हैं.मौके पर पहुंचकर मुखिया रामवृत मुंडा ने परिजनों को सांत्वना दी और प्रशासनिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है. पशु चिकित्सक की रिपोर्ट और नियमों के अनुसार घटना को प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी.
बुढ़मू प्रखंड के चकमें टोंगरी टोला में वज्रपात से दो पशुओं की मौत, मुखिया ने दिया मुआवजे का आश्वासन
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा