हादसा

मेदिनीनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मेदिनीनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  शहर के सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप,बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. 

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमआरएमसीएच) पहुंचाया गया.
घायलों में पहला युवक अखिलेश यादव (22 वर्ष), पिता बिंदेश्वर यादव, छतरपुर का निवासी है. वह पिछले करीब तीन वर्षों से बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत है. दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं.

एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए.

दूसरे घायल की पहचान प्रेमतोष पांडे (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दिदारी गांव के निवासी हैं. बताया जा रहा है कि वे एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) से जुड़े हुए हैं. हादसे में उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मझिगावां पंचायत के लोकया गांव में नाली मरम्मत कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीणों का गड़बड़ी का आरोप, प्रखंड प्रमुख ने दी सफाई

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा