विकास योजना

चंदवा में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

प्रखंड कार्यालय चंदवा के सभागार में आज शुक्रवार को सबकी योजना, सबका विकास अभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.

By News11 Bharat
चंदवा में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
लातेहार जिले के प्रखंड कार्यालय चंदवा के सभागार में आज शुक्रवार को "सबकी योजना, सबका विकास अभियान-2026" के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (जीपीएफटी) के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं पंचायती राज प्रखंड कोऑर्डिनेटर उदय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई.

प्रशिक्षण सत्र में शशि कुजूर, अमित कुमार बारला, जागेश्वर कुमार, रोसलिया लकड़ा एवं अभिषेक कुमार ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका, जनभागीदारी, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा विभिन्न विभागों के समन्वय के संबंध में प्रशिक्षण दिया.

अधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना का उद्देश्य पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार कर गांवों के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करना है. यह प्रशिक्षण 24 एवं 25 जुलाई 2026 तक प्रखंड सभागार, चंदवा में आयोजित किया जाएगा.

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, जलसहिया एवं एनएम सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें: रांची: स्कूल के बाहर 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, आरोपी ने 20 बार बेरहमी से घोंपा चाकू और फिर किया सरेंडर

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा