हादसा

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत दो की मौत, एक घायल

तेज़ रफ्तार कार रोंग साइड जाकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में  सड़क हादसे में एक बच्ची समेत दो की मौत, एक घायल

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में आज दोपहर बाद एक कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई. घटना में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल है. 

बताया गया कि टापूडेगा निवासी गीता देवी स्कूटी से एक बच्ची और एक अन्य महिला को लेकर कोनमेजरा की तरफ जा रही थी. इसी क्रम में टुकुपानी के पास सिमडेगा से राउरकेला की तरफ जा रही तेज़ रफ्तार कार रोंग साइड जाकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई. घटना में स्कूटी सवार गीता देवी सहित बच्ची और एक अन्य महिला घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं इलाज के दौरान घायल बच्ची संजीता कुमारी की भी मौत हो गई. एक अन्य महिला को हल्की चोट लगी है.

यह भी पढ़ें: पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह +2  सुंदरनगर में विद्यालय  प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा