घोषणा

15 अगस्त से पहले डुमरिया में 10 करोड़ की लागत से बने 30 बेड के अस्पताल का होगा उद्घाटन - विधायक संजीव सरदार

डुमरिया की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ - विधायक

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
15 अगस्त से पहले डुमरिया में 10 करोड़ की लागत से बने 30 बेड के अस्पताल का होगा उद्घाटन - विधायक संजीव सरदार

प्रभात/न्यूज11  भारत 

डुमरिया/डेस्क: पोटका विधायक संजीव सरदार ने डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 30 बेड के अस्पताल भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया.

9.5 लाख रुपये की लागत से सीएचसी को मिली बिजली, शव वाहन भी जल्द मिलेगा - विधायक

विधायक ने अस्पताल के लिए एक शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया. वहीं अस्पताल परिसर में बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने बताया कि करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से बिजली आपूर्ति का कार्य लगभग पूरा होने को है. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जानकारी दी कि अस्पताल परिसर तक बिजली आपूर्ति शुरू करने के साथ ट्रांसफॉर्मर तक भूमिगत केबल बिछाने का कार्य एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा.

डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को होगा फायदा

इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को इस अस्पताल के शुरू होने से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल को जल्द से जल्द पूरी तरह तैयार कर जनता को समर्पित करना उनकी प्राथमिकता है.
विधायक ने कहा कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद 15 अगस्त से पहले नए अस्पताल का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा. अस्पताल के शुरू होने से डुमरिया क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में  सड़क हादसे में एक बच्ची समेत दो की मौत, एक घायल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा