आत्महत्या की कोशिश

पलामू के चैनपुर में आत्महत्या के दो अलग-अलग प्रयास, एक रिम्स रेफर, दूसरे की हालत स्थिर

सलतुआ गांव में मानसिक तनाव में और शाहपुर में घरेलू विवाद में उठाया आत्मघाती कदम

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू के चैनपुर में आत्महत्या के दो अलग-अलग प्रयास, एक रिम्स रेफर, दूसरे की हालत स्थिर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की पहचान विजय सिंह की पुत्री पूर्णिमा कुमारी के रूप में हुई है, जिसने शनिवार की देर रात यह आत्मघाती कदम उठाया. इस घटना के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई.

युवती की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. वहाँ प्राथमिक उपचार दिए जाने के बावजूद, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल रेफर कर दिया है.

वहीं दूसरी ओर, चैनपुर थाना क्षेत्र के ही शाहपुर से एक और मामला सामने आया है, जहाँ घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की. शाहपुर निवासी प्रयाग साव के पुत्र छोटू कुमार ने शनिवार की रात अपने घर में हुए झगड़े के बाद गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया. हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए. अस्पताल में इलाज के बाद अब युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: निदेशक प्रोफेसर डॉ. डी.के. सिन्हा की पहल पर रिम्स में कल अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की आयोजित होगी मॉक ड्रिल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा